Breaking
1 Aug 2026, Sat

बहादराबाद पुलिस ने 4 किलो गांजे के साथ तस्कर दबोचा 

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)”ऑपरेशन प्रहार 2026″ के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बहादराबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक तस्कर को 03 किलो 946 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।दिनांक 26.06.2026 को बहादराबाद पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुराना पावर हाउस, बहादराबाद क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 03 किलो 946 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपी की पहचान कुर्बान पुत्र जाकिर, निवासी बेडपुर, थाना कलियर, हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार 2026” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के नेतृत्व, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

बरामदगी 03 किलो 946 ग्राम अवैध गांजा।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी चौकी कस्बा बहादराबाद उप निरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल शाह आलम और पीआरडी अमजद शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *