Breaking
30 Jul 2026, Thu

बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)कोतवाली रानीपुर हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल बरामद किया है। दिनांक 20 दिसंबर 2025 को पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 नवंबर 2025 को वादी सुलेख पुत्र स्वर्गीय कलीराम, निवासी तिरूपति कॉलोनी सलेमपुर महदूद रानीपुर, द्वारा थाने में सूचना दी गई थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अनिल पुत्र चिरौंजी लाल ने बहला-फुसलाकर भगा लिया है।

इस सूचना पर कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 446/25 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अध्ययन करते हुए बालिका की बरामदगी एवं आरोपी की तलाश की गई। दिनांक 19 दिसंबर 2025 को नामजद आरोपी अनिल अपने परिजनों के साथ नाबालिग बालिका को थाने लेकर पहुंचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिनांक 03 नवंबर 2025 को शादी करने की नीयत से बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया था। पुलिस द्वारा पीड़िता को संरक्षण में लेते हुए आरोपी अनिल पुत्र चिरौंजी लाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कटरा कैरान मोहल्ला थाना कटरा जिला शाहजहांपुर (उ.प्र.), हाल पता ग्राम सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार को धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार, उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल तथा महिला कांस्टेबल 1016 अनीता शामिल रहीं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *