Breaking
30 Jul 2026, Thu

बच्चों की प्रस्तुति ने भरी देशभक्ति की हुंकार, पुलिस लाइन में उमड़ा जनसैलाब

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)आज देशभर में 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार स्थित परेड़ ग्राउंड में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर पुलिस लाइन कैम्पस एवं आसपास के क्षेत्र से आए लोगों के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल (IPS) द्वारा पुष्पगुच्छ देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन, सांस्कृतिक व सिंचाई मंत्री (प्रभारी मंत्री जनपद हरिद्वार) सतपाल महाराज का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय झंडा फहराने एवं राष्ट्रीय गान के पश्चात परेड़ कमांडर CO अभिनव चौधरी द्वारा सलामी दी गई। व मुख्य अतिथि द्वारा सम्पूर्ण परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों का होसला बढाया गया।

निरीक्षण के पश्चात सेरेमोनियल ड्रेस से सुसज्जित नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, पीएसी, यातायात पुलिस, होमगार्ड्स व पीआरडी के जवानों एंव पुलिस की विभिन्न यूनिटों द्वारा टोलीवार मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी तथा सीपीयू, चेतक, इन्टरसेप्टर, एफएसल, डॉग स्क्वायड, संचार शाखा, क्यूआरटी, फायर सर्विस, जल पुलिस, वज्र वाहन, महिला सशक्तिकरण एवं महिला विकास, अक्षय उर्जा विकास प्राधिकरण, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पर्यटन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं खेल विभाग हरिद्वार की झांकियों द्वारा इस अवसर पर आमजन को जागरुक करते हुए झाँकियों निकाली गई।

मुख्य अतिथि द्वारा परेड को संबोधित करते हुए बेहतरीन मार्च पास्ट करने पर परेड को ₹1 लाख की सम्मान राशि से नवाजा गया।तदोपरांत शुरू हुए रंगारंग कार्यक्रम के दौरान पीएमएस हरिद्वार व अन्य स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया।

देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत गीतों पर नन्हे बच्चों द्वारा किया गया नाट्य मंचन विशेष रुप से मनोहारी रहा। उक्त प्रदर्शन देख जनता के साथ-साथ मुख्य अतिथि व अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा न सिर्फ तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बच्चों का उत्साहवर्धन किया बल्कि मुख्य अतिथि ने शानदार प्रस्तुति कर रहे बच्चों को अपने पास बुला कर मौके पर हौसला अफजाई भी की।

विभिन्न स्कूलों के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।साथ ही विभिन विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उक्त अवसर पर ज़िलाधिकारी हरिद्वार सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *