Breaking
29 Aug 2026, Sat

प्रीत विहार के डॉ. देवेन्द्र कुमार बने एनसीसी में लेफ्टिनेंट

रुड़की:(जीशान मलिक) प्रीत विहार निवासी एवं हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज, धनौरी में भौतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ. देवेन्द्र कुमार को एनसीसी में सहयोगी एनसीसी अधिकारी (एएनओ) के रूप में लेफ्टिनेंट की रैंक प्रदान की गई। फोनिक्स विश्वविद्यालय में आयोजित एनसीसी के प्री थल सेना शिविर के दौरान पिपिंग सेरेमनी में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।शिविर के कैंप कमांडेंट कर्नल जगदीश आलमिया एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने डॉ. देवेन्द्र कुमार को पिपिंग कर लेफ्टिनेंट की रैंक प्रदान की। इस दौरान सैन्य अधिकारियों एवं एनसीसी स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ. देवेन्द्र कुमार प्रीत विहार, रुड़की के निवासी हैं। उनके पिता बालेश्वर प्रसाद सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी हैं, जबकि माता सावित्री देवी हैं। उन्होंने 11 अप्रैल 2023 को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज, धनौरी में भौतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद उन्होंने 2 दिसंबर 2025 को एनसीसी का कार्यभार संभाला और अब उन्हें सहयोगी एनसीसी अधिकारी के रूप में लेफ्टिनेंट की रैंक मिली है।एएनओ के रूप में डॉ. देवेन्द्र कुमार एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर डॉ. देवेन्द्र कुमार ने कहा कि एनसीसी में लेफ्टिनेंट के रूप में दायित्व मिलना उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी का विषय है। वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कैडेट्स का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बेहतर नागरिक एवं जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता बनाने का प्रयास करेंगे।

पिपिंग सेरेमनी में बटालियन के ऑनरेरी लेफ्टिनेंट अमर सिंह, प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर, सूबेदार सुनील सिंह, हवलदार पूर्ण सिंह, डीईओ संदीप बुड़ाकोटी, डीईओ धर्म सिंह, सुनील भाई, सुभाष भाई, राजवीर सहित अन्य अधिकारी एवं एनसीसी स्टाफ मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *