Breaking
6 Jun 2026, Sat

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की राजा गार्डन इकाई का गठन

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की राजा गार्डन इकाई का गठन किया गया है। नवगठित इकाई में अभिषेक चैहान अध्यक्ष, पंकज बागड़ी महामंत्री, राकेश सैनी कोषाध्यक्ष, आदित्य व चंदन सैनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सचिन शर्मा संगठन महामंत्री नियुक्त किए गए हैं।

“नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत…

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग और तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।

“एकजुटता की अपील…

जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि एकजुटता से ही व्यापारियों के हितों की रक्षा की जा सकती है। सभी पदाधिकारी एकजुट होकर व्यापारी हितों के कार्य करें। उन्होंने कहा कि आॅनलाइन खरीददारी के चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है। जल्द ही केंद्र एवं राज्य सरकार के समक्ष व्यापारियों का पक्ष रखा जाएगा।

“व्यापारियों की समस्याओं का समाधान…

डा.विशाल गर्ग ने कहा कि व्यापारी टैक्स भुगतान कर अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देते हैं। सरकार को भी व्यापारियों के हितों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से हो रही व्यापारियों को हो रही परेशानी को लेकर प्रशासन व गैस एजेंसी मालिकों से बातचीत कर राहत दिलाने का प्रयास भी संगठन करेगा।

“नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया…

राजा गार्डन व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक चैहान और महामंत्री पंकज बागड़ी ने कहा कि सभी को साथ लेकर व्यापारी हितों के लिए काम करेंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *