Breaking
6 Jun 2026, Sat

पुलिस ने गौकशी करते रंगे हाथ दबोचे 2 आरोपी, 200 किलो गौमांस व हथियार बरामद

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिले भर में चल रहे गौकशी विरोधी अभियान के तहत कलियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार 2 मई 2026 की सुबह पुलिस ने बाजूहेड़ी स्थित नहर पटरी के पास जय माता ब्रिक फील्ड के निकट झाड़ियों में छापा मारकर गौकशी करते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से करीब 200 किलो गौमांस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले खतरनाक उपकरण बरामद हुए हैं।

आज सुबह थाना मोबाइल और चेतक मोबाइल पुलिस टीम गश्त पर थी। जब टीम नहर पटरी जय माता ब्रिक फील्ड निकट बाजूहेड़ी पहुंची तो नहर किनारे खेतों में झाड़ियों के बीच कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। शक होने पर पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की। मौके पर 3 युवक गाय काटते हुए पाए गए। पुलिस को देखकर एक आरोपी भागने में कामयाब रहा, जबकि दो को पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस ने मौके से करीब 200 किलोग्राम गौमांस बरामद किया है। इसके साथ ही गौकशी में प्रयुक्त 1 छुरी, 1 चापड़ और 1 स्टील की छोटी रॉड भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी काफी समय से इलाके में गौकशी का धंधा कर रहे थे।

मौके से फरार हुए आरोपी की पहचान सलमान पुत्र नसीम निवासी बंदा रोड, मच्छी मोहल्ला, थाना कोतवाली रुड़की के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय सलमान मूल रूप से ग्राम मुकरर्बपुर, थाना कलियर का रहने वाला है और इसके खिलाफ पहले भी गौकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

“गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं:  

1. तस्लीम पुत्र ताहिर, उम्र 22 वर्ष, निवासी माही ग्राम मच्छी मोहल्ला, थाना कोतवाली रुड़की

2. मौ0 शादाब पुत्र ताहिर, उम्र 19 वर्ष, निवासी माही ग्राम मच्छी मोहल्ला, थाना कोतवाली रुड़की

दोनों के खिलाफ कोतवाली कलियर में मु0अ0स0 88/2026 धारा 3/5/11 गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पश किया जाएगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *