Breaking
19 Sep 2026, Sat

पीएम श्री राजकीय इण्टर मे समर कैम्प 2025 का विधिवत उद्घाटन

देहरादून:(मनन ढींगरा)पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश देहरादून उत्तराखण्ड में विभागीय आदेशानुसार आज दिनांक 27 मई 2025 से दिनांक 02 जून 2025 तक सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैम्प 2025 का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के सम्मानित प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने किया।

भारतीय भाषाओं के ज्ञान वर्धन हेतु तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बोलते हुए विद्यालय के संबंध प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को बहुमुखी प्रतिभा का धनी होना आवश्यक है जिसके लिए विभाग उनके चेहरों की विकास के लिए इस प्रकार के शिविर आयोजित करता है। शिविरों के माध्यम से हम बच्चों के अंदर वह शिक्षा संस्कार और ज्ञान प्रदान करते हैं, जो की पाठ्य पुस्तकों में नहीं मिलता पाठ्य पुस्तक से अतिरिक्त ज्ञान के लिए ही यह शिविर संपादित होते हैं।इस शिविर के अंतर्गत भारतीय भाषाओं में संस्कृत पंजाबी भोजपुरी तथा गढ़वाली कुमाऊनी आदि बोलियां का समावेश रखा गया है।

समर कैंप में खेलकूद योग करते जुंबा क्लासेस आदि का भी व्यवस्था की गई है उत्तराखंड के संस्कृति के लिए उसके संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित की गई है पर्यावरण को संरक्षित रखना उसको हरा भरा रखने तथा पर्यावरण में फैलने वाली गंदगी को रोकना सिंगल उसे पॉलिथीन का उपयोग न करना ऐसे कई आ मुद्दे हैं जो इस शिविर के माध्यम से बच्चों को सिखाए जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए विद्यालय की मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि इस कैम्प में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान से निदेशक के पद से सेवा निवृत डॉ. मुनेन्द्र सकलानी , गुरुमुखी अर्थात् पंजाबी भाषा विशेषज्ञ, कुमाऊनी भाषा विशेषज्ञ कृपाल सिंह शीला आदि का भी व्याख्यान का कार्यक्रम रखा गया है। भारतीय साहित्य संगम भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र रांगड तथा गढ़वाली फिल्म निखन्या जोग के निर्माता लेखक डॉ एम आर सकलानी द्वारा गढ़वाली फिल्म निखन्या जोग का भी प्रदर्शन किया जाएगा

समर कैंप के प्रथम दिन आज कैप्टन सुशील रावत, डॉ.आभा भट्ट , रेखा बिष्ट ,इंदु नेगी, सुनीता पवार, रेखा पवार, किरण बिष्ट ,अनिल भट्ट, राजेश नेगी, विनोद पवार तथा बलबीर रावत सहित 200 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *