Breaking
21 Jun 2026, Sun

“पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में दीपावली की पूर्व संध्या रंगरंगा सांस्कृतिक के साथ विभिन्न प्रतियोगिताए की गई आयोजित….

देहरादून:(जीशान मलिक)पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र के प्रांगण में शिक्षा स्नातक B.ed के प्रशिक्षु मॉडर्न इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी ढालवाला (MIT) तथा दून इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी द्वारा दीपोत्सव पञ्च पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के सम्मानित प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र के लिए उतनी ही कारगर सिद्ध होती है। जितना कि हमारे जीवन में हमारे व्यक्तिगत मूल्यों का उत्थान होना अच्छी शिक्षा के लिए विद्यालयों में प्रवेश और शिक्षकों के मार्गदर्शन से हम अपना तथा अपने राष्ट्र का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।

सभी बीएड प्रशिक्षणार्थियो ने विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं तथा स्टाफ के सहयोग की सराहना की।कार्यक्रम में चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता निबंध लेखन रंगोली तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर मौके पर सुरेश चंद्र बलोदी ,नरेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम अधिकारी, विजयपाल सिंह, दिवाकर नैथानी ,मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, रेखा पवार,सुनीता पवार, सरोज लोचन,इंदु सिंह, मोनिका रौतेला, सुशील सैनी ,अनूप वशिष्ठ तथा B.ed प्रशिक्षित रितिक भंडारी, ऋतिक जगुड़ी, मनीषा बिष्ट , प्रणव रावत, सृष्टि ,मानसी ,दीपा पाल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चे उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *