Breaking
13 Oct 2026, Tue

पर्यटन मंत्री ने समाजसेविका को किया सम्मानित…

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने समाजसेविका वैशाली शर्मा को “सहायक व्यक्ति पॉक्सो” पद पर चयनित होने पर शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने उन्हें शॉल व गुलदस्ता भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वैशाली शर्मा कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की संस्थापक हैं और दिव्यांग सेवा, महिला सशक्तिकरण व बाल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर चुकी हैं। इससे पूर्व उन्हें स्वीप आइकॉन हरिद्वार भी नियुक्त किया गया था। उनकी इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां दी हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *