Site icon Bhagwa Sanatan Times

नासिर बाबा मजार की दीवार हटाने पर विवाद, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अफसरों से मांगा जवाब

यूपी:(जीशान मलिक) उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नासिर बाबा मजार की चारदीवारी का एक हिस्सा प्रशासन द्वारा हटाए जाने के बाद विवाद हो गया है। प्रशासन ने इसे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत की गई कार्रवाई बताया है। वहीं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए तहसील अधिकारियों को तलब किया और प्रक्रिया का ब्योरा मांगा है।तहसील प्रशासन के अनुसार नासिर बाबा मजार परिसर की उक्त दीवार सरकारी भूमि पर बनी थी। राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर चिन्हित करने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई शासन के निर्देश पर चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिसमें सभी प्रकार के अवैध निर्माण हटाए जा रहे हैं।

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने 22 जून को अपने आवास पर तहसील अधिकारियों को बुलाया। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि कार्रवाई से पहले नियमानुसार नोटिस दिया गया था या नहीं और संपत्ति के दस्तावेजों की जांच की गई थी या नहीं। सांसद ने कहा, “अगर प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।” उन्होंने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही।दीवार हटाने की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल से जुड़ी कार्रवाई से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Exit mobile version