Site icon Bhagwa Sanatan Times

चंद्रशेखर आजाद का उत्तराखंड मिशन: हरिद्वार की 4 विधानसभाओं में प्रभारियों का ऐलान

रुड़की:(जीशान मलिक) आजाद समाज पार्टी ने हरिद्वार जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों और प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की सहमति से यह सूची जारी की गई।

“लक्सर से इकराम हसन संभावित प्रत्याशी”

पार्टी ने लक्सर विधानसभा सीट से इकराम हसन को संभावित प्रत्याशी घोषित किया है। इकराम हसन को लक्सर का प्रभारी भी बनाया गया है। पोस्टर में चंद्रशेखर आजाद और इकराम हसन की तस्वीर के साथ यह जानकारी साझा की गई।

पार्टी ने हरिद्वार की 3 अन्य विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की घोषणा की है:

1. भगवानपुर: प्रभारी अमित कुमार

2. पिरान कलियर: प्रभारी परवेज सुल्तान

3. हरिद्वार ग्रामीण: प्रभारी सतेन्द्र कुमार अशोक

आजाद समाज पार्टी ने उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। हरिद्वार जिले को पार्टी खास फोकस में रख रही है। चंद्रशेखर आजाद लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जिलों में सक्रिय हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार जल्द ही अन्य जिलों के प्रभारियों की सूची भी जारी की जाएगी।पार्टी का कहना है कि जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन तैयार कर सभी वर्गों को साथ लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। लक्सर सीट पर इकराम हसन को उतारकर पार्टी ने मुस्लिम-दलित समीकरण साधने की कोशिश की है।

Exit mobile version