Breaking
24 Apr 2026, Fri

नतीजों की टेंशन: उत्तराखंड बोर्ड के छात्र-छात्राएं बेसब्र

देहरादून: (जीशान मलिक)उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजों की टेंशन अब चरम पर पहुंच गई है। प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राएं बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद यानी UBSE ने अभी तक तारीख का ऐलान नहीं किया है।

आपको बता दे कि कॉपियों का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब रिजल्ट अपलोड करने और फाइनल वेरिफिकेशन का काम चल रहा है। रिकॉर्ड देखें तो हर साल अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई के पहले हफ्ते में नतीजे जारी हो जाते हैं। आज 20 अप्रैल है, यानी अप्रैल भी खत्म होने को है… लेकिन तारीख पर सस्पेंस बरकरार है।

उत्तराखंड बोर्ड के छात्र एवं छात्राओं ने बताया, “रोज सुबह उठकर यही देखते हैं कि रिजल्ट आया या नहीं। नींद नहीं आ रही, टेंशन बहुत है। पापा भी पूछते रहते हैं।”उन्होंने बताया “सारे प्लान अटके हुए हैं। रिजल्ट आएगा तभी कॉलेज में एडमिशन का सोचेंगे। पता ही नहीं चल रहा कब आएगा।”

इधर रिजल्ट में देरी के चलते सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है। कोई 22 अप्रैल बता रहा है तो कोई 2 मई। उत्तराखंड बोर्ड ने साफ किया है कि छात्र सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर ही भरोसा करें। बोर्ड तारीख की घोषणा प्रेस नोट के जरिए 2 दिन पहले करेगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *