Breaking
7 Jun 2026, Sun

नगर पंचायत बहा रहा है अपनी बदहाली पर आंसू,हर कार्यों में भ्रष्टाचारी 

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)नगर पंचायत पिरान कलियर में भ्रष्टाचारी अपनी चरम सीमा पर है। हर तरफ बदहाली कुछ ही माह में करोड़ों के बजट के छोटे मोटे कार्य कराकर ठिकाने लगा दिया गया है।अब अगले बजट पर गिद दृष्टि जमाए देख रहे है।नगर पंचायत की 50 प्रतिशत से ज्यादा स्ट्रीट लाइटे खराब पड़ी है। जिसमें रुड़की रोड पर दर्जनों लाइटों में सिर्फ 2 लाइटे सुचारू है बाकी सब खराब पड़ी है।कोई सूद लेने वाला नहीं है।नाली नालो का बुरा हाल है जो चौक पड़े है नगर पंचायत द्वारा अपने चहेते ठेकेदारों से बनाई गई सड़के कुछ ही माह में टूट चुकी है घटिया सामग्री और मानक के विपरीत जो बनी है वो भ्रष्टाचारी की भेंट चढ़ चुकी है। नगरवासियों का कहना है कि नगर पंचायत में जिसको भी बेहतर समझकर चुनकर भेज रहे है।

वो ही बावनगज का साबित हो रहा है दूसरे नगर पंचायत बोर्ड के शपथ ग्रहण के बाद एरा गेरा नत्थू खैरा एक झुंड बनाकर जगह जगह फीता लेकर काटते नजर आ रहे थे जिनका बोर्ड से कोई लेना देना भी नहीं था और अब बजट को ठिकाने लगाकर अपनी तिजोरियां भरकर अपने अपने घर बैठ गए है न तो इन्हें लाइटों की परवा है, और न नाली नालों की, जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है, और कुछ ही माह में सड़के टूट चुकी है लेकिन इन पर कोई फर्क नहीं पड़ता अब तो साहब बजट आने पर ही नजर आएंगे। नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान को एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि जो कार्य नगर पंचायत द्वारा कराए गए है उनमें भ्रष्टाचारी और घठिया सामग्री लगी है और मानक के विपरीत कार्य किए गए जिनकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गईं है और जिन कार्यों में भ्रष्टाचारी हुई है उनके भुगतान रोके जाने की मांग की है।

अब देखना ये होगा कि नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी उक्त मामलों की निष्पक्ष जांच कराएंगे या नहीं। कुछ सभासदों ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अपनी मन मर्जी पर उतारू है और वे सभासदों को भी इग्नोर कर रहा है और सिर्फ अपने आका की ही सुन रहा है।जनता का कहना है कि नगर पंचायत में हो रही भ्रष्टाचारी की शिकायत संबंधित उच्च अधिकारियों से भी जल्द की जाएगी।और जनता के टैक्स का पैसा और नगर के विकास के लिए आए सरकार से बजट की जांच की मांग भी की जाएगी कि ये पैसा कहा और कैसे ठिकाने लगाया गया है।और भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कड़ी कार्यवाई की मांग की जाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *