Breaking
22 Apr 2026, Wed

“धार्मिक साहित्य को मिला सम्मान, हरिद्वार में हुआ सचिन राणा हीरो की पुस्तक का भव्य विमोचन!

हरिद्वार:(हर्ष सैनी ,भगवा सनातन टाइम्स)उत्तराखंड के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बी० एम० एल० मुंजाल ग्रीन मेडोज़ स्कूल में एक भव्य साहित्यिक व धार्मिक आयोजन के तहत विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद् जसप्रीत ओबराय द्वारा प्रख्यात युवा कवि सचिन राणा हीरो की धार्मिक पुस्तक “हम सबके हैं सियाराम के नवम चरण का विधिवत लोकार्पण किया गया।

इस विशेष अवसर पर पुस्तक की 11,111वीं निःशुल्क प्रति छात्रों को प्रधानाचार्या ओबराय के करकमलों से प्रदान की गई, जो इस पुनीत अभियान का एक ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह धार्मिक पुस्तक सुंदरकांड के सरल हिंदी संस्करण एवं श्रीराम से संबंधित प्रेरक रचनाओं पर आधारित है, और पिछले साढ़े तीन वर्षों से समाज में निशुल्क रूप से वितरित की जा रही है। इस वितरण अभियान में सत्यार्थ प्रकाशन और मधुरम संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

प्रधानाचार्या जसप्रीत ओबराय ने इस अवसर पर कहा,“कवि सचिन राणा हीरो ने सुंदरकांड जैसे पावन ग्रंथ को सरल और सुबोध भाषा में प्रस्तुत कर एक अनुकरणीय कार्य किया है। यह पुस्तिका निश्चित रूप से छात्रों के व्यक्तित्व व संस्कार निर्माण में सहायक होगी।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि “हम सबके हैं सियाराम” पुस्तक को विद्यालय के पुस्तकालय में छात्रों के पठन हेतु उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, साहित्य प्रेमी, और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कवि सचिन राणा हीरो ने सभी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक रामकथा की सरलतम भाषा में पहुँच सुनिश्चित करना है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *