Breaking
31 Jul 2026, Fri

साबिर पाक की नगरी पिरान कलियर की छवि खराब! पिरान कलियर में बढ़े अवैध धंधे, जिला प्रेस क्लब हरिद्वार ने SP देहात को सौंपा ज्ञापन

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) धार्मिक नगरी पिरान कलियर की छवि खराब करने वाली अवैध गतिविधियों के खिलाफ जिला प्रेस क्लब हरिद्वार (रजि0) ने मोर्चा खोल दिया है। प्रेस क्लब ने शनिवार को SP देहात रुड़की शेखर चन्द्र सुयाल को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में बढ़ रहे सट्टा-खाईबाड़ी, नशे के कारोबार और कुछ होटलों-गेस्ट हाउसों में चल रही अनैतिक गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव मोहम्मद इंतजार और सुराज सेवादल उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रेस क्लब उपाध्यक्ष एवं पिरान कलियर कार्यकारिणी अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी सहित प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

ज्ञापन में कहा गया कि पिरान कलियर देश-विदेश से आने वाले जायरीनों की आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थान पर अगर अवैध सट्टा-खाईबाड़ी, नशे का कारोबार और होटलों में अनैतिक काम होंगे तो इससे क्षेत्र की छवि धूमिल होगी और कानून-व्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ेगा।

जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि सबसे बड़ी चिंता युवाओं में बढ़ता नशा है। “अगर समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगा तो आने वाली पीढ़ी गंभीर सामाजिक और मानसिक समस्याओं से जूझेगी।” उन्होंने पुलिस से नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध सट्टा पर सख्ती और संदिग्ध होटलों की नियमित जांच कराने की मांग की।

महामंत्री अनिल बिष्ट ने कहा कि सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही क्षेत्र को अपराध और नशे से मुक्त किया जा सकता है। धार्मिक नगरी की गरिमा बनाए रखने के लिए कानून का सख्ती से पालन जरूरी है।ज्ञापन में होटल व गेस्ट हाउस संचालकों के सत्यापन और नियमों के पालन की नियमित निगरानी की भी मांग की गई।

जिला प्रेस क्लब उपाध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन जनहित में जल्द कदम उठाएगा ताकि पिरान कलियर की धार्मिक पहचान बनी रहे।इस पर SP देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *