Breaking
30 Jul 2026, Thu

धनौरी मे आया गुलदार,ग्रामीणों मे दहशत का माहौल

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)पिरान कलियर के धनौरा गांव में एक गुलदार घर के अंदर घुस आया।जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।घटना का वीडियो भी सामने आया है।जिसमें एक गुलदार घर के भीतर घूमता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।

“गांव एवं आस पास के इलाकों मे दहशत…

गुलदार के घर में घुसने की खबर से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी आसपास के क्षेत्रों में वन्यजीवों की गतिविधियां देखी गई हैं।लेकिन इस तरह घर के अंदर घुस आना बेहद खतरनाक और चिंताजनक है।

“ग्रामीणों ने वन विभाग से की कार्रवाई की मांग…

ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

“सावधानी बरतने की अपील…

ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे रात के समय विशेष सतर्कता बरतें। अपने घरों के दरवाजे ठीक से बंद रखें, बच्चों और पशुओं को सुरक्षित अंदर रखें तथा बिना जरूरी काम के बाहर न निकलें।

“ग्रामीणों की मांग…

ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने क्षेत्र में गुलदार के हमलों को रोकने के लिए वन विभाग से मांग करते हैं कि वे जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ें और उनके क्षेत्र को सुरक्षित बनाएं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *