Breaking
18 Sep 2026, Fri

देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का शिकंजा – अंतर्राज्य गिरोह का खुलासा

देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का शिकंजा – अंतर्राज्य गिरोह का खुलासा

हरिद्वार ,भगवा सनातन टाइम्स

हरिद्वार में देह व्यापार के काले खेल का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने एक बार फिर अपनी लोहे की मुट्ठी दिखाई।

रात के सन्नाटे में जब सब कुछ सामान्य दिख रहा था, तभी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और रुड़की पुलिस की संयुक्त टीम होटल श्रीनिवास में धावा बोलती है।

 

दरवाजे टूटते हैं, चीखें गूंजती हैं और पुलिस की गिरफ्त में आते हैं 8 महिलाएं और 5 पुरुष – आपत्तिजनक हालत में, आपत्तिजनक सामग्री के साथ!

सूत्र बताते हैं कि यह कोई छोटा-मोटा धंधा नहीं, बल्कि अंतर्राज्यीय सेक्स रैकेट था, जो हरियाणा, असम, दिल्ली और यूपी से लड़कियां लाकर होटलों में सप्लाई कर रहा था।

मुख्य आरोपी राजा उर्फ रांझा और निक्की उर्फ दीपक, पिछले 5-6 सालों से इस धंधे के किंगपिन बने बैठे थे।

पुलिस अब इस गिरोह के हर कनेक्शन को खंगाल रही है – कहा जा रहा है कि इस नेटवर्क की जड़ें कई राज्यों में फैली हैं और बड़े नामों के सामने आने की पूरी संभावना है।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने साफ शब्दों में कहा –

“हरिद्वार की पवित्रता को कलंकित करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, ये कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है… आगे और बड़े खुलासे होंगे।”

अब सवाल यह है:

क्या इस गंदे खेल के पीछे और भी बड़े नाम हैं?

क्या हरिद्वार के अन्य होटल भी इस जाल में फंसे हुए हैं?

अगली पुलिस कार्रवाई में कौन-कौन के चेहरे बेनकाब होंगे?

फिलहाल शहर में सन्नाटा है… लेकिन पुलिस की अगली रेड से पहले कई ‘गंदे खेल’ वालों की नींद उड़ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *