Breaking
30 Jul 2026, Thu

देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

देहरादून,अंशुल बसनेत

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अतिविशिष्ट अतिथि विधायक उमेश शर्मा काऊ ने प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर स्वयं क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल के माध्यम से टीम वर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित फिट इंडिया मूवमेंट को भी बढ़ावा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पत्रकार खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना से इस टूर्नामेंट को अविस्मरणीय बनाएंगे। इस टूर्नामेंट में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों की टीमों ने भाग लिया, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल

 

 

उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट पत्रकारिता जगत में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह आयोजन पत्रकारों को आपसी सौहार्द और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ खेल के प्रति जागरूक करने का भी एक शानदार अवसर प्रदान कर रहा है।

टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य मीडिया कर्मियों के बीच खेल भावना का विकास करना और उन्हें अपने व्यस्त कार्य जीवन में फिटनेस के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *