हरिद्वार:(चीफ एडिटर)हरिद्वार पुलिस ने चोरी की योजना बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को चोरी के औजारों के साथ दबोच लिया। साथ ही एक विधि विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया गया। यह कार्रवाई थाना सिडकुल पुलिस द्वारा 16 अगस्त 2025 को की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी रात के समय थाना क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में अमित पुत्र सोमपाल निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर, अमर पुत्र असलम कुरैशी निवासी मोहल्ला घोसियान ज्वालापुर, तथा शिव पुत्र भूपेंद्र निवासी अंबाला (हाल फ्रेंड्स कॉलोनी सिडकुल) शामिल हैं। इनके साथ एक विधि विवादित किशोर भी था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथौड़ा, छैनी, प्लास और पेचकस बरामद किए हैं, जिन्हें चोरी की वारदात को अंजाम देने में उपयोग करने की तैयारी थी।
इस कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक हरीश चंद, हेड कांस्टेबल संजय तोमर, कांस्टेबल कुलदीप शाह, कांस्टेबल कुलदीप डिमरी और कांस्टेबल सुनील कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

