Breaking
30 Oct 2026, Fri

थाना पथरी में हनुमान जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, भंडारे का आयोजन

पथरी:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)थाना पथरी परिसर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।पूरे थाना परिसर हनुमान और शिव के भजनों से गूंज उठा। इस दौरान सभी के कल्याण की प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजन और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। सभी ने सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण में हुए इस कार्यक्रम में सौहार्द, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *