Breaking
1 Aug 2026, Sat

थाना पथरी पुलिस द्वारा “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयुर्वेदिक यूनानी कॉलेज पदार्थ पथरी में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा दिनांक 26.01.2026 से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देश में कुशल पर्यवेक्षण में थाना पथरी पुलिस टीम द्वारा आयुर्वेदिक यूनानी कॉलेज पदार्थ पथरी में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, गौरा शक्ति एप्प, उत्तराखंड पुलिस एप्प, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090/1091, साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन 1930, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव आपकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है। साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया। पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *