देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) डालनवाला क्षेत्र से लापता हुए 8 वर्षीय बालक को दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। बालक डांट के डर से घर से निकल गया था।पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 को डालनवाला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली डालनवाला में शिकायत दर्ज कराई कि उनका 8 वर्षीय पुत्र पीयूष बिना बताए घर से चला गया है। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
सूचना मिलते ही डालनवाला पुलिस एक्शन में आई। बालक की फोटो और जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की गई।पुलिस की मेहनत रंग लाई और रेसकोर्स क्षेत्र से नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा पूछताछ में पीयूष ने बताया कि उसने घर की गुल्लक से पैसे निकालकर खर्च कर दिए थे। मम्मी-पापा की डांट के डर से वह घर से चला गया था।बालक को चौकी आराघर लाया गया। वहां आवश्यक काउंसलिंग के बाद उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बेटे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस और दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।
“पुलिस टीम में शामिल”
इस सराहनीय कार्य में उ0नि0 अश्वनी बलूनी, चौकी प्रभारी आराघर, का0 प्रवीण भंडारी और का0 आदित्य राठी की टीम शामिल रही।

