Breaking
6 Jun 2026, Sat

डर की दस्तक: टिहरी विस्थापित कॉलोनी ‘न्यू शिवालिक नगर’ में आवारा कुत्तों का आतंक, दहशत में लोग

डर की दस्तक: टिहरी विस्थापित कॉलोनी ‘न्यू शिवालिक नगर’ में आवारा कुत्तों का आतंक, दहशत में लोग

हरिद्वार, 9 अप्रैल:

भगवा सनातन टाइम्स

हरिद्वार की टिहरी विस्थापित कॉलोनी, जिसे आमतौर पर न्यू शिवालिक नगर के नाम से जाना जाता है, इन दिनों खौफ की गिरफ्त में है। इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ी है कि अब लोग अपने ही घरों से बाहर निकलने में घबराने लगे हैं।

गली-कूचों में झुंड के झुंड भौंकते और घात लगाए घूमते हैं। बच्चों का स्कूल जाना, बुजुर्गों की सैर और महिलाओं का बाजार तक जाना – सब कुछ अब खतरे से खाली नहीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार ये कुत्ते राहगीरों का पीछा करते हैं, उन पर झपट पड़ते हैं। “एक दिन किसी को बड़ी चोट लग गई, तो फिर क्या? क्या शिवालिक नगर पालिका तब अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करेगी?” – एक नाराज़ निवासी ने सवाल उठाया।

अब जनता खुलकर पूछ रही है — “अगर कोई बड़ा हादसा हो गया, तो क्या शिवालिक नगर पालिका उसकी जिम्मेदारी लेगी?”

लोगों ने बार-बार पालिका से गुहार लगाई है कि इलाके में डॉग शेल्टर होम बनाया जाए, जिससे आवारा कुत्तों को नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से रखा जा सके। लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं, कार्रवाई कहीं नज़र नहीं आई।

हर दिन एक नई सुबह नहीं, एक नई बेचैनी लेकर आता है।

अब देखना यह है कि प्रशासन जागता है या फिर किसी अनहोनी के बाद ही नींद टूटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *