Breaking
18 Sep 2026, Fri

ठिकाने बदलकर भाग रहा था PNB का ‘बेईमान’ कर्मचारी, हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा

हरिद्वार:(जीशान मलिक)ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब नेशनल बैंक की खड़खड़ी शाखा से खाताधारक के पैसे गबन करने वाले फरार कर्मचारी को पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर एसएसपी हरिद्वार ने 5000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

23 मार्च 2025 को नई बस्ती भीमगोड़ा खड़खड़ी निवासी हरिओम ने कोतवाली नगर में शिकायत दी थी। आरोप था कि बैंक कर्मचारी गौरव कुमार ने षड्यंत्र के तहत उनके खाते से धोखाधड़ी कर रकम निकाल ली। शिकायत पर कोतवाली नगर में धारा 120बी, 409 और 420 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले को गंभीरता से देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम बनाई गई। आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था।

पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई की। 11 मई 2026 को सहारनपुर के नानकपुरम जनता रोड, थाना जनकपुरी क्षेत्र से आरोपी गौरव कुमार को दबोच लिया गया।गिरफ्तार आरोपी गौरव कुमार पुत्र चरणजीत सिंह, निवासी नई बस्ती भीमगोड़ा, हरिद्वार का रहने वाला है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट, नवीन नेगी, अपर उपनिरीक्षक दीपक ध्यानी, कांस्टेबल शिवानंद, वसीम (एसओजी) और मुकेश उनियाल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *