Breaking
19 Sep 2026, Sat

टिहरी विस्थापित कॉलोनी में प्रवेश मार्ग की ओर की मुख्य सड़क किनारे कूड़े के ढेर की हुई सफाई,

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)कोतवाली रानीपुर मार्ग से मुख्य सड़क जो टिहरी विस्थापित कॉलोनी व शिवालिक नगर को जोड़ती हैं, इस मार्ग की ओर सड़क किनारे अक्सर कूड़े का ढेर दिखता था. जिस कारण अस्वच्छ वातावरण व बदबू व गंदगी प्रत्येक दिन बढ़ रही थी।

अधिकतम लोगों क़ो इस मार्ग की ओर से ही गुजरते हैं जिस कारण आवा-जाही मे लोगो क़ो अस्वच्छ वातावरण का माहौल महसूस होता था, इस समस्या के समाधान हेतू क्षेत्रवासियों ने पूर्व सभासद व नगरपालिका को निवेदन भी किया था लेकिन समाधान नहीं हुआ था हाल ही में बनी सभासद ब्रिजलेश व सभासद पति चंद्रभान सिंह ने वार्ड नंबर 6 की इस समस्या के समाधान हेतू पहल की व इस मार्ग का निरक्षण कर दिनांक 18 अप्रैल को नगरपालिका के सहयोग से जे.सी.बी बुलवाकर कूड़े का ढेर जेसीबी से उठवा कर सफाई कारवाई।

सभासद ने स्थानीय जनता व कूड़े फेंकने वाले कर्मचारियों से निवेदन किया है कि इस मार्ग को स्वच्छ रखने में जनता भी योगदान दे क्योंकि यह मुख्य मार्ग है टिहरी विस्थापित कॉलोनी वार्ड नंबर 6 में प्रवेश करने के लिए अगर कोई भी कूड़ा फेंकते हुए नजर आता है उसका वीडियो बनाकर नगरपालिका व वार्ड नंबर 6 के सभासद को अवश्य भेजे उस व्यक्ति पर चलानी कारवाई कर चेतवानी दी जाएगी कि कूड़े ना फेंके और सभासद ने जनता को यह अपील भी की है।

आपके घर से भी जो कूड़ा निकलता है वो नगरपालिका के कर्मचारियों व कूड़ा इकठ्ठा करने वालों को अवश्य दे जिससे टिहरी विस्थापित वार्ड नंबर 6 के क्षेत्रवासी स्वच्छ वातावरण का अनुभव कर सके सभासद पति चंद्रभान सिंह ने यह भी कहा कि अपने वार्ड 6 को सबसे स्वच्छ बनाना है जिससे वार्ड नंबर 6 टिहरी विस्थापित कॉलोनी शिवालिक नगरपालिक परिषद हरिद्वार का राष्ट्रीय स्तर पर सफाई हेतु जीकर हो व उत्कृष्ट कार्य के लिए वार्ड नंबर 6 को सम्मान पुरस्कार मिले।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *