Breaking
19 Sep 2026, Sat

जेब में तमंचा लेकर घूम रहा था युवक, गंगनहर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

रूड़की:(जीशान मलिक) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक 18 वर्षीय युवक को अवैध देसी तमंचा 315 बोर और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।दिनांक 26.06.2026 को गंगनहर पुलिस टीम गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पनियाला में मुर्गी फार्म के पास एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर घेराबंदी कर अयान पुत्र जमील, निवासी सिकरौदा, भगवानपुर को दबोच लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अदद नाजायज देसी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी तमंचा रखने का कोई ठोस कारण नहीं बता पाया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली गंगनहर में मु0अ0स0 233/25 धारा 25/3 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

“गिरफ्तार आरोपी: अयान पुत्र जमील, उम्र 18 वर्ष, निवासी सिकरौदा, भगवानपुर, हरिद्वार

“बरामदगी: एक अदद नाजायज देसी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस

“पुलिस टीम: उप निरीक्षक संजीव चौहान, अपर उप निरीक्षक मनीष कवि, हेड कांस्टेबल अशोक तिवारी, होमगार्ड CQM महक सिंह।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *