Breaking
30 Jul 2026, Thu

जिला प्रेस क्लब हरिद्वार की बैठक सम्पन्न,नौ सदस्यों को क्लब से किया निष्कासित

हरिद्वार:(जीशान मलिक)जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि.के नौ सदस्यों को संगठन से किया गया निष्कासित। बृहष्पतिवार को मध्य हरिद्वार स्थित एक रेस्टोरेंट मे जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि. के अध्यक्ष राकेश वालिया की अध्यक्षता में आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गहन विचार विमर्श के बाद नियमों का पालन नहीं करने अनुशासनहीनता कर संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने पत्रकारिता के मूल्यों के विपरीत आचरण करने पर नौ सदस्यों में महिला पत्रकार कमल शर्मा व ममता चौहान सहित गणेश भट्ट, रोहित वर्मा, प्रवीण कश्यप, कमल अग्रवाल, राजू कुमार, बाबर खान व नौशाद अली को संगठन से निष्कासित कर दिया गया है।

जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश वालिया ने बैठक में स्पष्ट किया कि निष्कासित किए गए सदस्यों की गतिविधियां संगठनात्मक अनुशासन एवं पत्रकारिता की मर्यादा के अनुरूप नहीं पाई गईं हैं।जिससे संगठन की छवि धूमिल हुई। ऐसे में संगठन हित में निष्कासन का कठोर निर्णय लिया गया। राकेश वालिया ने कहा कि पत्रकारिता एक जिम्मेदार और सम्मानजनक पेशा है।जिसमें अनुशासन और नैतिकता सर्वाेपरि है। संगठन की छवि धूमिल करने वाले किसी भी सदस्य को बख्शा नहीं जाएगा।

महामंत्री अनिल बिष्ट ने कहा कि संगठन की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वालों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रेस क्लब भविष्य में भी पत्रकारिता के उच्च मानकों, आचार संहिता और संगठनात्मक मर्यादा का सख्ती से पालन कराते हुए कार्य करता रहेगा। ताकि संगठन की साख और मजबूती बनी रहे।अनिल बिष्ट ने राजनीतिक सामाजिक व आश्रम अखाड़ों से अपील भी कि यदि जिला प्रेस क्लब का कोई सदस्य गलत आचरण करता है।तो संगठन को सूचित करें। संबंधित सदस्य के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस बैठक में मुमताज आलम खान, मोहन राजा, अशोक पांडेय, मनोज कश्यप, मनोजानंद, मनव्वर कुरैशी, कासिफ सुल्तान,जीशान मलिक, मुस्कान, सनोज कश्यप, अजय वर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *