Breaking
21 Apr 2026, Tue

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष गुलशन खत्री ने ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती की नशा विरोधी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मोर्चा महामंत्री एस एन शर्मा के साथ की बैठक

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष गुलशन खत्री ने ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती की नशा विरोधी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मोर्चा महामंत्री एस एन शर्मा के आवास कनखल में एक गोष्ठी का आयोजन किया।

जिसमें उन्होंने मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में घिर कर अपना भविष्ट बर्बाद कर रहा है कुछ धन पिपासु नशा माफिया सूखे नशे की लत लगाकर हमारे बच्चों का भविष्य अंधकार मय बना रहे है जो चिंता का विषय है।

अनीता भारती ने पुलिस प्रशासन,मीडिया,समाजसेवियों को लेकर एक बड़ा मंच तैयार किया है जिसमें लोगों को अपने बच्चों को नशे से दूर रखने व ऐसे समाज विरोधी नशा माफियाओं के विरुद्ध जागृत करने की मुहिम छेड़ी है जिसमें जन संघर्ष मोर्चा तन मन धन से इस मुहिम में जन सहभागिता निभाएगा और हम सबको मिलकर नशे का खत्मा करना है।

मोर्चा प्रवक्ता राजेश बादल ने कहा कि जब कोई बच्चा नशे की गिरफ्त में आता है तो उस दर्द को वो बच्चा ही नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार झेलता है कई बार तो बच्चे नशे का शिकार होकर अपना जीवन तक खो देते हैं जो कि बहुत दुखद है हम मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे हमे अपने देश भारत को नशा मुक्त देश बनाना है।

महामंत्री एस एन शर्मा ने कहा कि सुखद विषय है कि एक अधिकारी ने मानवता कि खातिर सभी को साथ लेकर युवाओं को नशे से बचाने का बीड़ा उठाया है जिसमें सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए |

इस बैठक में उपस्थित कुलदीप अरोड़ा,संजीव शर्मा,डॉक्टर आर के शर्मा ,रणवीर शर्मा ,राजन शर्मा,अनुज त्यागी आदि ने अपने अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर इस मुहिम को बढ़ाने का संकल्प लिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *