हरिद्वार:(चीफ एडिटर)प्रेमनगर आश्रम, हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय हिमालय MSME एक्सपो में इस बार स्वास्थ्य, कृषि एवं उद्यमिता क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाया।
इसी अवसर पर छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट ने माटी कला बोर्ड के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी विशेष स्टॉल लगाई। ट्रस्ट ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए हाथ से बने उत्पादों का प्रदर्शन किया, जिनमें मिट्टी से बने शिल्प और जूट के उत्पाद मुख्य आकर्षण रहे।
प्रदर्शनी के दौरान MSME की ओर से ट्रस्ट को मोमेंटो और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। स्टॉल पर बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंचे, जिनमें रानीपुर विधायक आदेश चौहान, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्य ऋषि कंडवाल, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, किसान मोर्चा प्रदेश सचिव पूजा मल्होत्रा राजपूत और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा जैसे गणमान्य अतिथि शामिल रहे।
स्टॉल की सफलता में दीपा सैनी, दीपक, निरु कौशिक और आरती मेहता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों और ट्रस्ट को बधाई और शुभकामनाएँ दी गईं।

