Breaking
3 Aug 2026, Mon

चोरी की मोटरसाइकिल बुलेट सहित 1 अभियुक्त गिरफ्तार

रूड़की:(जीशान मलिक) वादी रामकुमार सैनी पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम शेरपुर, कोतवाली रुड़की ने सूचना दी कि दिनांक 04.07.2026 को मेथाडिस्ट कॉलेज के पास से उसकी मोटरसाइकिल बुलेट संख्या UK 08 AC 8673 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है।इस संबंध में कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 301/26 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक भजराम चौहान को सौंपी गई।

प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर उपनिरीक्षक भजराम चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी, सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 12.07.2026 को अभियुक्त कुशिंदर पुत्र स्वर्गीय नरेश कुमार निवासी ग्राम डाडली पोस्ट सिरचांदी, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार को कलियर नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बुलेट संख्या UK 08 AC 8673 बरामद की गई। अभियुक्त का दूसरा साथी कन्हैया प्रजापति पुत्र मदन सिंह निवासी बुड्ढा खेड़ा, थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

“पुलिस टीम में शामिल”

1. उपनिरीक्षक भजराम चौहान

2. हेड कांस्टेबल 441 अरविंद

3. कांस्टेबल 1480 राजेश देवरानी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *