Breaking
6 Jun 2026, Sat

चारधाम यात्रा: नियमों के उल्लंघन पर चार वाहन सीज, हरिद्वार आरटीओ की सख्त कार्रवाई

चारधाम यात्रा: नियमों के उल्लंघन पर चार वाहन सीज, हरिद्वार आरटीओ की सख्त कार्रवाई

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

चारधाम यात्रा के दौरान नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए आरटीओ देहरादून संदीप सैनी और आरटीओ डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में हरिद्वार प्रवर्तन टीम ने सख्त कार्रवाई की है। जांच के दौरान चारधाम यात्रा के नियमों के अनुरूप न पाए जाने पर तीन इनोवा कार और एक टेंपो ट्रैवलर को सीज कर दिया गया।

यह कार्रवाई एआरटीओ हरिद्वार नेहा झा के नेतृत्व में की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी वाहन को नियमों के उल्लंघन की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई वाहन अवैध रूप से संचालित पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।

प्रवर्तन दल की यह कार्रवाई यात्री सुरक्षा और सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन के दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *