
चम्पावत में विधिक साक्षरता शिविर व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
चम्पावत, आलम अंसारी/फैजान खान — भगवा सनातन टाइम्स


दिनांक 6 जुलाई 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के निर्देशानुसार जुलाई माह के प्लान ऑफ एक्शन के तहत वार्ड संख्या 9 घसियारा मंडी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में PLV अधिकार मित्र अजय गुरूरानी, किरन गहतोड़ी, राधिका अधिकारी, हरीश गौड़, बबीता पुनेठा तथा प्रो बोनो वकील कशिश गौड़ द्वारा उपस्थित नागरिकों को जेनेरिक दवाओं के प्रयोग, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कुल 58 लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में नायकगौठ (पूर्णागिरी विहार) क्षेत्र में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें मंडल महामंत्री अनीता तिवारी ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” का संकल्प दिलवाया गया ताकि पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने में समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

