Breaking
6 Jun 2026, Sat

गृह मंत्री अमित शाह से मिले पूज्य संत, कुंभ और राष्ट्र निर्माण पर हुई विशेष चर्चा

नई दिल्ली:(चीफ एडिटर)देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह से विगत दिवस पंचायती अखाड़ा निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की।

इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान आगामी कुंभ और ‘विकसित भारत’ की संकल्पना में सनातन धर्म की सक्रिय भूमिका का खाका प्रस्तुत किया गया।मुलाकात के दौरान पूज्य संतों ने गृह मंत्री को आश्वस्त किया कि एक समर्थ और सशक्त भारत के निर्माण में सनातन मूल्य और भारतीय संस्कृति आधार स्तंभ हैं।

अखिल भारतीय सनातन परिषद, शैक्षणिक संस्थाओं और हरिद्वार नागरिक मंच के माध्यम से यह प्रयास निरंतर जारी है कि संतों के मार्गदर्शन में शासन और समाज के बीच एक सुदृढ़ सेतु बनाया जा सके। आगामी कुंभ को केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि वैश्विक पटल पर भारत की सांस्कृतिक शक्ति के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *