
हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को ‘खबर की ताकत’ समाचार पत्र का भव्य विमोचन समारोह संपन्न हुआ। जिले के वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की मौजूदगी में समाचार पत्र को जनसरोकारों की नई आवाज बताया गया।
“समाज की आवाज बनेगा अखबार’ – संपादक उपासना तेश्वर”
समारोह में समाचार पत्र की संपादक उपासना तेश्वर ने कहा कि ‘खबर की ताकत’ सिर्फ एक अखबार नहीं, बल्कि समाज की आवाज बनने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अखबार का मुख्य उद्देश्य जनहित के मुद्दे उठाना, आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और भ्रष्टाचार, अन्याय व शोषण के खिलाफ निर्भीकता से कलम चलाना है।उन्होंने कहा, “पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। ‘खबर की ताकत’ सत्य, निष्पक्षता और जनविश्वास को सर्वोपरि रखकर मीडिया जगत में एक नई पहचान बनाएगा।”
इस आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता देश की रीढ़ है। एक समाचार पत्र ही समाज को कुरीतियों से दूर रखकर सही आईना दिखा सकता है। उन्होंने अपने वक्तव्य में देश के पहले समाचार पत्र का भी जिक्र किया।वरिष्ठ पत्रकार एवं कांग्रेसी नेता मनोज सैनी ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया आज भी सबसे भरोसेमंद पत्रकारिता का माध्यम है। कोर्ट में भी समाचार पत्रों के तथ्य साक्ष्य के रूप में पेश होते हैं। “निष्पक्ष पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली ताकत है,”
जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि सच्चा पत्रकार सत्ता के दबाव में नहीं झुकता। उन्होंने उपासना तेश्वर को ऊर्जावान और समर्पित पत्रकार बताते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली पत्रकारिता में नई मिसाल बनेगी।वरिष्ठ पत्रकार अनिल बिष्ट ने कहा कि जब पत्रकार निष्पक्ष होकर समस्याएं सामने लाता है, तो शासन भी जवाबदेह बनता है। उन्हें भरोसा है कि ‘खबर की ताकत’ भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ सशक्त अभियान चलाएगा।
सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद ने उपासना तेश्वर की सराहना करते हुए कहा कि एक गृहिणी होकर भी उन्होंने समाज और पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाकर महिलाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण पेश किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी निर्भीक सोच नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता जरूरी है, और ‘खबर की ताकत’ इस दिशा में एक सशक्त पहल साबित होगी।
इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह, आर्य हरपाल सैनी, मनोज कश्यप, अशोक पांडे, नीतू सिंह, सोम त्यागी, विकास चंदरा, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, हरिनारायण, तरुण शुक्ला, विजय बंसल, कमल शर्मा, पूजा शर्मा, रश्मि, मनीष शर्मा, सोनू नीटू, अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा, ऋतिक, अजय कांगड़ा, प्रवीण अरोड़ा, पंकज चौहान, चंद्रशेखर गोस्वामी, प्रदीप यदुवंशी, राजवीर सिंह, सुनील कुमार, हैप्पी बबली त्यागी, मुकेश और नीतू कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी और नागरिक उपस्थित रहे।


