Breaking
1 Aug 2026, Sat

गलतफहमी में किया था आपदा मित्र पर जानलेवा हमला, आपदा मित्र फायरिंग प्रकरण का पुलिस ने किया खुलासा

हरिद्वार:(जीशान मलिक)देर रात कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा आपदा मित्र शिवम पुत्र पुष्पेंद्र निवासी सज्जनपुर थाना श्यामपुर हाल निवासी शनिचौक विकास कॉलोनी जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार पर फायर कर जानलेवा हमला प्रकरण में पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

बड़ी चुनौती थी आरोपियों तक पहुँचना- 

पीडित शिवम की किसी से कोई रंजिश न होना व घटना के बाद पीड़ित के साथ न ही लूटपाट की घटना होना, इसके अतिरिक्त पीडित शिवम तथा उसके पारिवारिक एंगलों की भी पुलिस द्वारा गहनता से जांच की गयी। तो कहीं भी कोई संदेह की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। जिस कारण इतनी गम्भीर घटना कारित करने का उद्देश्य स्पष्ट नहीं हो पा रहा था।

एसएसपी ने लिया घटना का संज्ञान, जल्द खुलासे करने के लिए विशेष टीमें की गठित_

घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु दिए दिशा निर्देश में गठित पुलिस टीम द्वारा सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर गहन जाँच पड़ताल करते हुए घटना में शामिल मुख्य आरोपी सहित 04 आभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त पिस्टल, 03 जिन्दा कारतूस व तमंचा के साथ दबोचने में सफलता हासिल की।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खुले कई बड़े राज 

दिनांक 20/21-08-2025 को नितिश पुत्र तेलूराम एवं विक्की पुत्र पिन्टूराम निवासी ग्राम बिशनपुर कुण्डी थाना पथरी को एक देशी पिस्टल 32 बोर तथा एक तमन्चा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ की है तो अभियुक्त नितीश द्वारा बताया कि उनके गावं के पुरुषोत्तम से उनकी एक जमीन को लेकर रंजिश चल रही है।पुरुषोत्तम द्वारा जून 2025 में अपने साथियों के साथ उनके घेर में घुसकर उनके पिता तेलूराम व माता के साथ लाठी डंडों से मारपीट की थी। पिता पर हुए हमले का बदला लेने के लिए मैंने अपने चाचा के लडके विक्की पुत्र पिन्टुराम,विशाल पुत्र सत्यपाल तथा अपनी बुआ के लडके शुभम पुत्र शीशपाल का साथ मिलकर पुरुषोत्तम को जान से मारने की योजना बनाई।

जिसके चलते दिनांक 02-08-2025 को रात्रि 9 बजे नितीश को जानकारी मिली की पुरुषोत्तम मो0सा0 से कटारपुर चौक से गावं की तरफ आने वाला है तो अभियुक्तगण द्वारा ग्राम कटारपुर से बिशनपुर कुण्डी के पास सुनसान सडक पर उसका इन्तजार करने लगे। रात्रि 10.30 बजे लगभग जब आपदा मित्र शिवम कटारपुर की तरफ से ग्राम बिशनपुर कुण्डी की तरफ आया तो रैकी करने वाले विशाल को उसकी काठी पुरुषोत्तम की तरह लगने के कारण उसने पुरुषोत्तम के आने की जानकारी नितीश व उसके साथियों को दी।जिसके बाद नजदीक आने पर अभियुक्तगणों द्वारा उस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। परन्तु आपदा मित्र का चेहरा जैसे ही करीब से देखा तो पता लगा ये कोई और है।ओर फिर इसके बाद हम वहां से फरार हो गए।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1. नितीश पुत्र तेलुराम निवासी ग्राम बिशनपुर कुण्डी थाना पथरी उम्र 30 वर्ष

2. ⁠विक्की पुत्र पिन्टूराम निवासी ग्राम बिशनपुर कुण्डी थाना पथरी उम्र 20 वर्ष

3. ⁠विशाल पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम बिशनपुर कुण्डी थाना पथरी उम्र 25 वर्ष

4. ⁠शुभम पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम बहादरपुर को0 लक्सर हरिद्वार उम्र 20 वर्ष।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *