Breaking
2 Aug 2026, Sun

“गंगोत्री धाम से लाए 1100 लीटर गंगाजल का कलश पहुंचा हरिद्वार”

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज रविवार को ग्यारह सौ लीटर पवित्र गंगाजल का कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे।

आपको बताता दे कि यह गंगाजल कलश श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी, मायापुर स्थित श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में विधिवत पूजन के लिए लाया गया है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज के सान्निध्य में पूजन-अर्चन किया गया। पूजन में महंत राम रतन गिरि, एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा, मंदिर ट्रस्टी अनिल कुमार शर्मा, नमन शर्मा, और सीमा गिरि सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महंत रविंद्रपुरी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से गंगा की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित रखने की अपील की।

रावल शिवप्रकाश महाराज ने बताया कि गंगोत्री धाम से पवित्र गंगाजल लेकर नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। इस परंपरा का पालन करते हुए कलश यात्रा सोमवार सुबह हरिद्वार से काठमांडू के लिए प्रस्थान करेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और गंगाजल कलश यात्रा के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *