Breaking
3 Aug 2026, Mon

कोतवाली गंगनहर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर वारंटी को किया गिरफ्तार

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)माननीय न्यायालय के आदेशों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित कराने के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश पर कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं गैर जमानती वारंटों की तामील हेतु रवाना हुई।

इसी क्रम में दिनांक 19 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने वारंटी नौशाद पुत्र मोहम्मद हसन निवासी रामपुर डांडी, रुड़की, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार के मकान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक नवीन कुमार, कांस्टेबल लाल सिंह एवं कांस्टेबल पवन शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *