Breaking
6 Jun 2026, Sat

केदारनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर, ‘जय जय केदारा’ से गूंजा मंदिर परिसर 

देहरादून:(जीशान मलिक) प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दिव्य दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उन्होंने अपना लोकप्रिय भक्ति गीत ‘जय जय केदारा’ प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भी भावविभोर होकर उनके साथ झूम उठे।

कैलाश खेर के धाम पहुंचने पर जिला प्रशासन, केदार सभा और मंदिर समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कैलाश खेर ने यात्रा व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं में हुए उल्लेखनीय सुधार की प्रशंसा की।

उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, तीर्थ पुरोहितों, मंदिर समिति और केदार सभा के सदस्यों से मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच व्यवस्था बनाए रखना प्रशंसनीय है।कैलाश खेर ने उच्च हिमालयी क्षेत्र की विषम परिस्थितियों के बीच भी श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन व पुलिस की तत्परता की सराहना की। उन्होंने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित पूरी प्रशासनिक टीम की तारीफ करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से संचालित हो रही हैं।उन्होंने कहा कि बाबा केदार की नगरी में पहुंचकर मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *