Breaking
29 Jul 2026, Wed

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में जुटा प्रशासन, मेलाधिकारी ने किया व्यापक निरीक्षण

हरिद्वार:(जीशान मलिक)कुंभ मेला-2027 को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। मेलाधिकारी सोनिका ने सोमवार को कुंभ नगरी के विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, ट्रैफिक नियंत्रण, पेयजल, शौचालय, सफाई, प्रकाश, सुरक्षा और चिकित्सा सेवाओं की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान बैरागी कैंप, दक्ष क्षेत्र, जगजीतपुर, गौरीशंकर क्षेत्र और नजीबाबाद मार्ग स्थित प्रवेश स्थल प्वाइंट 4.2 का दौरा किया गया। मेलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अस्थायी पार्किंग स्थलों का समय पर समतलीकरण, जल निकासी और संपर्क मार्गों को दुरुस्त किया जाए ताकि श्रद्धालु बिना नगर के आंतरिक क्षेत्रों में प्रवेश किए सीधे स्नानघाटों तक पहुंच सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि रिंग रोड और नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्लान में आवश्यक संशोधन किए जाएं।

इस अवसर पर एसपी (सिटी) अभय सिंह ने भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण की कार्ययोजना की जानकारी दी, जबकि उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह ने प्रस्तावित व्यवस्थाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *