Breaking
5 Nov 2026, Thu

कुंभ तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त का निरीक्षण, निर्माण में तेजी के निर्देश

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के दृष्टिगत नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बुधवार को रोड़ी बेलवाला, पंतदीप सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और कुंभ के दौरान सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कॉम्पेक्टर एवं अन्य सफाई वाहनों के आवागमन व संचालन की संभावनाओं का भी निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर दिन के साथ-साथ रात्रि में भी कार्य कराया जाए, लेकिन समय पर कार्य पूरा होना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

नगर आयुक्त ने कहा कि कुंभ मेले में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए शहर की व्यवस्थाओं को समय रहते सुदृढ़ करना आवश्यक है। निर्माण कार्यों के साथ-साथ सफाई वाहनों के सुचारु आवागमन एवं कूड़ा प्रबंधन का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित हरिद्वार मिल सके।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *