Breaking
5 Jun 2026, Fri

कार की चपेट में आकर बुजुर्ग कांवड़िये की मौत, हरिद्वार से लौटते समय हुआ हादसा

कार की चपेट में आकर बुजुर्ग कांवड़िये की मौत, हरिद्वार से लौटते समय हुआ हादसा

हरिद्वार ,रागिब नसीम,भगवा सनातन टाइम्स

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर नगला इमरती बाईपास के पास एक दर्दनाक हादसे में 66 वर्षीय कांवड़ यात्री पुरुषोत्तम शर्मा की मौत हो गई। हरिद्वार से जल लेकर लौटते समय सड़क पार करते हुए उन्हें तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस ने उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Screenshot

पुरुषोत्तम शर्मा, निवासी डुंडाहेडा, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद, अपने साथियों से अलग होकर सड़क पार कर रहे थे जब यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार हरियाणा नंबर की थी, जो टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी कार चालक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *