Breaking
17 Sep 2026, Thu

कलियर में मौत को दावत देती सड़क: गंगनहर पुल के पास गड्ढों में समाया रूड़की-कलियर मुख्य मार्ग

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत साबिर पाक की नगरी पिरान कलियर शरीफ में बदहाल सड़कें अब सिर्फ असुविधा नहीं, जानलेवा खतरा बन चुकी हैं। रूड़की-कलियर मुख्य मार्ग पर स्थित नए गंगनहर पुल के पास की सड़क पूरी तरह ध्वस्त होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। हालात ये हैं कि यह मुख्य मार्ग अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए ‘मौत का रास्ता’ बन गया है, जहां हर वक्त बड़े हादसे का साया मंडरा रहा है।

पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने हालात और भयावह कर दिए हैं। बड़े-बड़े गड्ढों में ज्यादा पानी भर गया है। पानी के नीचे गड्ढे की गहराई का अंदाजा न लगने से रोजाना दर्जनों बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं। ऑटो और कार चालकों को भी अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे पीछे से टक्कर का खतरा बना रहता है।

दरगाह साबिर पाक में देश-विदेश से हजारों जायरीन रोजाना आते हैं। रूड़की-कलियर मार्ग दरगाह का मुख्य रास्ता है। सड़क की इस हालत से जायरीनों को भारी परेशानी हो रही है। दिल्ली से आए जायरीन ने बताया “दरगाह शरीफ में दुआ के लिए आए थे, लेकिन यहां सड़क पर ही जान का खतरा है। ऑटो वाले भी इस रास्ते से आने को मना कर देते हैं।”

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *