पिरान कलियर:(जीशान मलिक)ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने पिरान कलियर शरीफ में बड़ी कार्रवाई की है। गौवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल रेंज और कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने कलियर मीट मार्केट में छापा मारकर अवैध पशु कटान करते 3 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से 300 किलो भैंसवंशीय मांस और पशु कटान के उपकरण बरामद हुए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 जून को पुलिस टीम कलियर क्षेत्र में गौतस्करी और अवैध पशु कटान की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम कलियर मीट मार्केट पहुंची। वहां रमजान पुत्र मंजूर अपनी किराये की मीट की दुकान के अंदर दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पशु का कटान कर रहा था।
मौके पर निरीक्षण के दौरान दुकान में अत्यधिक गंदगी पाई गई। मृत पशु का रक्त फर्श पर बने गड्ढे में डाला जा रहा था और पास में ही पशुमल भी पड़ा था। पुलिस के अनुसार, यदि इस अस्वच्छ स्थान पर काटा गया मांस बेच दिया जाता तो उसे खरीदने वाले लोगों में गंभीर संक्रमण फैलने का खतरा था।पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास पशु वध या मांस बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था। तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में मु.अ.सं. 124/2026 धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 325, 271 भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. समीर:पुत्र वहीद, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 1, कलियर
2. रमजान:पुत्र मंजूर, उम्र 38 वर्ष, निवासी मौहल्ला अजमेरी गेट, वार्ड नं. 1, कलियर
3. अमन: पुत्र फुरकान, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 1, कलियर
“बरामदगी:
मौके से एक कुल्हाड़ी, तीन छुर्री और एक सुआ बरामद किया गया है।
“पुलिस टीम में शामिल”
कार्रवाई में उ.नि. शरद सिंह, हे.का. सुनील सैनी, का. प्रवीण सैनी, का. राजेन्द्र रावत, का. पूरन सिंह दानू, म.का. लखमीरी गौवंश संरक्षण स्क्वाड और का. प्रकाश मनराल कोतवाली कलियर शामिल रहे।

