Breaking
31 Jul 2026, Fri

कलियर पुलिस की ईमानदारी:इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से ढूंढा UP की युवती का खोया मोबाइल

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)थाना कलियर पुलिस ने एक बार फिर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। दरगाह में भीड़ के दौरान आजमगढ़ की युवती चांदनी का खोया मोबाइल पुलिस ने 6 दिन में बरामद कर लौटा दिया।

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश की रहने वाली चांदनी ने 15 मई को थाना कलियर में शिकायत दी थी कि दरगाह में भीड़ के दौरान उसका मोबाइल कहीं गिर गया है।

थाना कलियर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली। हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी और महिला कांस्टेबल सोफिया अंसारी की टीम ने फोन को ट्रेस कर बरामद कर लिया। 21 मई को युवती को उसका मोबाइल वापस सौंप दिया गया।

अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर चांदनी बेहद खुश हुई। उसने कलियर पुलिस की तत्परता और ईमानदारी के लिए दिल से आभार जताया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *