पिरान कलियर:(जीशान मलिक)आगामी कलियर उर्स मेला 2026 को शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना कलियर में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद हरिद्वार और संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने संयुक्त रूप से की। बैठक में पुलिस प्रशासन, कलियर दरगाह प्रबंधन, नगर पंचायत और अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मेले से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
गोष्ठी में मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर चर्चा हुई:
– सुरक्षा:मेला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाना, रोड बैरिकेडिंग, वॉच टावर, अस्थाई पुलिस चौकी, मेला कोतवाली की स्थापना
– सुविधाएं: साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट, रैन बसेरा, जर्मन हैंगर, पीए सिस्टम, पेयजल और बिजली की समुचित व्यवस्था
– यातायात:पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण, पार्किंग पर सीसीटीवी, साइनबोर्ड लगाना
– टेक्नोलॉजी: पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे, खोया-पाया केंद्र
– अन्य: नहर पटरी पर लाइट की व्यवस्था
इस बैठक में क्षेत्राधिकारी भगवानपुर,दरगाह प्रबंधक, तहसीलदार रुड़की,प्रभारी निरीक्षक थाना पिरान कलियर, अध्यक्ष नगर पंचायत कलियर ईओ नगर पंचायत सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और हितधारक उपस्थित रहे।

