Breaking
29 May 2026, Fri

कर्जे ने ली दोस्त की जान, नशेड़ी यार ही निकला कातिल

हरिद्वार:(जीशान मलिक)वैशाली देवी पत्नी दीपक भदौरिया निवासी हरिपुर कला शान्ति मार्ग थाना रायवाला देहरादून द्वारा ख़ुद के पुत्र सहजल उर्फ साहिल भदौरिया उम्र-25 वर्ष का बीते 24 दिसंबर 2025 को घर से अपने दोस्त के साथ लालपुल ज्वालापुर पर आकर कहीं गुम हो जाने के सम्बन्ध में कोतवाली ज्वालापुर पर गुमशुदगी दर्ज की गयी थी।

30 दिसंबर को सूचना प्राप्त हुई कि गुमशुदा सहजल उर्फ साहिल भदौरिया का शव लाल पुल ज्वालापुर के पास झाडियां में पडा है जिस पर ज्वालापुर पुलिस द्वारा शव को कब्जे पुलिस लेकर पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। गुमशुदा का शव मिलने पर उसके परिजनों द्वारा मृतक गुमशुदा सहजल उर्फ साहिल भदौरिया की हत्या उसके दोस्त ने करने संबंधी तहरीर के आधार पर 31 दिसंबर को पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना व0उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार के सुपुर्द की गयी। अभियोग के सफल अनावरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए घटना की सत्यता सामने लाने व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसपर कोतवाली ज्वालापुर की गठित टीम द्वारा कल अभियुक्त आर्य गिरी को पुराना रानीपुर मोड रेलवे अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि सहजल उर्फ साहिल भदौरिया उपरोक्त और मैं दोनो काफी पुराने दोस्त है पहले हमने कपडे बिक्री का पार्टनरशीप में काम भी किया था। हम दोनो नशे के आदि हो गये थे। और हम दोनो ने कई बार साथ में इन्जेशन से एविल का व स्मैक का नशा किया गया। मैने कपडे व्यापार के डेढ लाख रुपये अपने दोस्त सहजल उर्फ साहिल भदौरिया को देने थे।जिस कारण मैने उसे एविल व स्मैक को मिलाकर हेवी डोज तैयार की और पहले थोडी डोज खुद ली और बाकी बची सारी डोज अपने दोस्त सहजल उर्फ साहिल भदौरिया को लगा दी थी।मुझे पता था कि इतनी अधिक डोज लगाने से यह मर जायेगा और मुझे डेढ लाख रुपये भी नही देने पडेगें। इसके बाद वह झाडियों में बैहोश होकर गिर गया तब मुझे लगा कि अब सहजल उर्फ साहिल भदौरिया की मौत हो जायेगी।और मै डर गया जिसके बाद मै वहां से उसकी स्कूटी लेकर अपने घर आ गया था। उसके बाद सहजल उर्फ साहिल भदौरिया की माता व कुछ अन्य लोग उसके बारे में पूछने मेरे घर आये पर मैं घबरा गया।और मैने सच नही बताया और स्कूटी की चाबी उन्हे दे दी थी। घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने भी मेरे से पूछताछ की थी। पर मैने दरोगा को भी डर के मारे कुछ नही बताया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त आर्य गिरी उपरोक्त को बाद पूछताछ व मेडिकल परीक्षण के मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

मुकदमा उपरोक्त में गिरफ्तार अभियुक्त आर्य गिरी उपरोक्त की निशादेही पर ज्वालापुर पुलिस द्वारा घटनास्थल से मृतक सहजल उर्फ साहिल भदौरिया व उसके दोस्त अभियुक्त आर्य गिरी उपरोक्त द्वारा नशे में प्रयुक्त की गई सामग्री 01 खाली इन्जेक्शन सीसी एविल 10ml व 02 खाली सिरिन्ज सूई लगी हुई तथा 02 प्लास्टिक के रेपर बरामद किए।

“गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता…

आर्य गिरी पुत्र विनोद गिरी निवासी दुर्गा घाट शमशान घाट रोड खडखडी कोतवाली नगर हरिद्वार का चालान कर दिया गया है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *