हरिद्वार:(चीफ एडिटर)कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिन-प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ी जा रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल और असम चुनाव खत्म होते ही गैस के दाम बढ़ाकर जनता के साथ धोखा किया गया है। यह सरकार की जनविरोधी नीति को दर्शाता है।
पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना और महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि चुनाव खत्म होते ही सरकार वस्तुओं के दाम बढ़ाएगी। आज उनकी बात सच साबित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अभी तो कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े हैं, कुछ दिनों में पेट्रोल, डीजल और खाद्य पदार्थों के दाम भी बढ़ाए जाएंगे। इससे चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत होगी। होटल-ढाबों में खाना महंगा मिलेगा और व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ेगा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई के साथ-साथ सिलेंडर की किल्लत भी बड़ी समस्या है। लोगों को सुबह-शाम गैस सिलेंडर के लिए तप्ती इस धुप में लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, फिर भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। यह सरकार की नाकामी है।
प्रदर्शन में रवीश भटेजा, हरद्वारी लाल, जगदीप असवाल, दीपक कोरी, ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष एड. विवेक जकारिया, कार्तिक शर्मा, हिमांशु कुमार, ऋषि यादव, कान्हा शर्मा, आकाश बिरला, विवेक कुमार, मनोज जाटव, समर्थ अग्रवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

