Breaking
31 Jul 2026, Fri

कमरे में लगी भीषण आग,फायर यूनिट ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)बुधवार को दोपहर लगभग 1:26 पर निरंजनी अखाड़ा मायापुर में एक कमरे में भीषण आग लग गई।आग लगने से अफरा तफरी मच गई।आग लगने की सूचना मिलने पर फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पहुची। वहां पहुंचकर पाया कि एक कमरे में आग भीषण आग लग रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण ऐ.सी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है शॉट सर्किट होने से भीषण आग लग गई थी।जिससे कमरे में चारों ओर भयंकर धुआं फेल गया। फायर यूनिट ने बहुत मशक्कत के बाद आग व धुएँ पर पूरी तरह से काबु पाया।व आग को पूरे परिसर में फैलने से रोका।आपको बता दे कि इस भीषण आग से कोई जनहानि नहीं हुई।

“फायर यूनिट टीम में शामिल…

LFM जयवीर सिंह

DVR प्रवीण राणा

FM कश्मीर सिंह

FM वीरेंद्र सिंह

FW प्रीति रौथाण

FM सुरेश कुमार।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *