रुड़की:(जीशान मलिक)पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये ‘’ऑपरेशन लगाम’’ को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रुप से लगाम लगाए, जाने हेतु क्षेत्र में नियमित रुप से पुलिस टीमे निकलकर सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था।
जिसके अनुपालन में कोतवाली रुड़की पुलिस व CIU रुड़की की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 29 /30 .9 .2025 को रात्रि चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को मनीष पुत्र जितेंद्र निवासी नगला चीना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार जिसके कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर व लोकेश पुत्र दारा सिंह निवासी ग्राम शंकरपुरी कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के कब्जे से एक नाजायज चाकू मय मोटरसाइकिल नंबर यूके 17 एम 4775 के बरामद किया गया दोनों अभियुक्त मोटरसाइकिल पर कही किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।
जिनको रुड़की पुलिस द्वारा रामपाल चौक के पास आदर्श नगर में गिरफ्तार किया गया। उक्त व्यक्ति थाना क्षेत्र में किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। पुलिस की सतर्कता से समय रहते अभियुक्तगणों को अवैध तमंचे व चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।पकडे गये व्यक्तियो के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0-359/25 धारा 3/25, 4/25 शस्त्र अधि0
गिरफ्तार अभियुक्त_
1.मनीष पुत्र जितेंद्र निवासी नगला चीना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार
2. लोकेश पुत्र दारा सिंह निवासी शंकरपुरी कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार
बरामदगी_
एक तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर
एक चाकू नाजायज
मोटरसाइकिल नंबर यूके 17 एम 4775
पुलिस टीम में शामिल_
1 अपर उप निरीक्षक आषाढ़ सिंह पवार( कोतवाली रुड़की)
2 hc नूर (कोतवाली रुड़की)
3 का0 नितिन ( कोतवाली गंगनहर)
4 का 0महीपाल ( ciu रुड़की)
5 का 0 राहुल नेगी ( ciu रुड़की)।

