Breaking
21 Sep 2026, Mon

ऑपरेशन कालनेमि: ज्वालापुर में 7 ढोंगी बाबा गिरफ्तार

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में ऑपरेशन कालनेमि के तहत हरिद्वार पुलिस ने धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत ज्वालापुर पुलिस ने दिनांक 20 दिसंबर 2025 को चेकिंग के दौरान साधु-संतों के भेष में तंत्र-मंत्र व जादू-टोने का प्रदर्शन कर स्थानीय लोगों व यात्रियों को आकर्षित करने वाले 07 बेहरुपी बाबाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इन गतिविधियों से मौके पर भीड़ बढ़ रही थी, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धारा 172(2) बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि धार्मिक भावनाओं का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *